सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Man arrested for commenting on Binarsi uproar

Roorkee News: बिनारसी बवाल पर टिप्पणी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 08 Feb 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for commenting on Binarsi uproar
विज्ञापन
भगवानपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय कोर्ट में पेश किया
Trending Videos

एक पक्ष के व्यक्ति की ओर से दूसरे पक्ष के लोगों पर की गई थी आपत्तिजनक टिप्पणी
भगवानपुर। कस्बे में हुए बिनारसी बवाल के बाद एक पक्ष के व्यक्ति की ओर से दूसरे पक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर गांव पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग करने पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को कानून अपने हाथ में लेने पर कड़ी कार्रवाई को चेताया है। साथ ही क्षेत्रवासियों से भी गांव का माहौल भय मुक्त और शांत बनाए रखने में जन सहयोग मांगा है।
कुछ दिन पूर्व रविदास शोभायात्रा के समापन के बाद कस्बे के बिनारसी गांव में बवाल हो गया था। बवाल में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बीती रात पुलिस को पता चला कि एक पक्ष के व्यक्ति की ओर से दूसरे पक्ष के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है जिससे दोबारा माहौल खराब होने की आशंका बनने लगी है। इसके बाद थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए अपर उप निरीक्षक प्रदीप चौहान को गांव भेजा। पुलिस टीम ने अरविंद निवासी गांव बिनारसी को शांतिभंग करने पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed