{"_id":"698894f17339193cd30c1814","slug":"insufficient-number-of-drivers-four-buses-stopped-operating-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-150548-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चालकों की संख्या अपर्याप्त, चार बसों का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चालकों की संख्या अपर्याप्त, चार बसों का संचालन ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह से निगम की चार बसों का नहीं हो पा रहा संचालन
चालकों की संख्या अपर्याप्त, चार बसों का संचालन ठप
रुड़की। शहर से देहरादून जाने वाले यात्रियों को इन दिनों बेहतर बस सेवा नहीं मिल पा रही है। बसों का संचालन नियमित न होने के कारण यात्रियों को मजबूरी में अन्य डिपो की बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से डिपो की करीब चार बसों का संचालन पूरी तरह से बंद पड़ा है।
डिपो से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक यात्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, देहरादून सहित अन्य शहरों के लिए सफर करते हैं। स्थानीय डिपो का देहरादून और दिल्ली मुख्य मार्ग माना जाता है। इसके अलावा लोकल रूट पर भी बसों का नियमित संचालन होता है। हालांकि, चालकों की कमी के चलते पिछले एक सप्ताह से चार बसों का संचालन बंद पड़ा है। बसों का संचालन प्रभावित होने से देहरादून रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन यात्री उत्तर प्रदेश और अन्य डिपो की बसों में सफर कर रहे हैं। बस संचालन से जुड़े कर्मचारियों के अनुसार, करीब नौ चालकों की आवश्यकता है। चालकों की कमी के कारण न केवल यात्रियों को परेशानी हो रही है बल्कि डिपो को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रविवार को भी निगम की केवल 25 नियमित और 12 अनुबंधित बसों का ही संचालन हो सका। कनिष्ठ केंद्र प्रभारी राम कुमारी ने बताया कि बसों के संचालन के लिए वर्तमान में पर्याप्त चालक नहीं है। चालकों की मांग मुख्यालय को भेज दी गई है। चालकों की कमी पूरी होने के बाद लोकल रूट पर भी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
Trending Videos