{"_id":"69a9b766c68829eaa5033b83","slug":"fire-breaks-out-in-warehouse-full-of-goods-roorkee-news-c-5-1-drn1027-914826-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सामान से भरे गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सामान से भरे गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन
चिप्स-मुरमुरे और खील समेत विभिन्न खाद्य सामग्री के गोदाम के आग लगने से सारा सामान जल गया। सूचना पर अग्निमशन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाकर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
अग्निशमन कर्मचारी वंश नारायण यादव एवं लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि बुधवार देर रात अनाज मंडी पर एक दुकान के ऊपरी मंजिल में चिप्स मुरमुरे खील के गोदाम में भयंकर आग लगी थी। सूचना पर दो मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर धुंआ होने पर भी फायर कर्मियों ने आग पर पानी की बौछारें कर दीं।
धुआं भरा होने के कारण फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आयरन कटर से खिड़की काटी और गोदाम में रखा सामान बाहर निकाला। दमकलकर्मियों ने प्रयास से आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया और आग को अन्य दुकानों तक फैलने से भी रोक दिया। कड़ी मेहनत एवं लगन के प्रयास से सामान को उलट-पुलट कर आयरन कटर से खिड़की को काटकर काफी सारा सामान बाहर निकाला गया। गंगनहर कोतवाली के उपनिरीक्षक नवीन शर्मा भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। रुड़की फायर स्टेशन प्रभारी के मुताबिक लाखों की कीमत का सामान बचा लिया गया। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
Trending Videos