{"_id":"69d7aade4d95462d8002aad2","slug":"four-people-were-accused-of-attempting-to-encroach-on-land-and-a-case-was-registered-against-them-roorkee-news-c-5-1-drn1027-942134-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जमीन पर कब्जे का प्रयास करने का आरोप, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जमीन पर कब्जे का प्रयास करने का आरोप, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर कब्जा करने और पॉपुलर के पेड़ उखाड़ देने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने उसे एससी एसटी एक्ट के झूठे मामले में फंसाने की भी धमकी दी। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, नगर के सीमली निवासी मुकेश शर्मा ने तहरीर में बताया कि उनकी नगर से सटी हुई कृषि भूमि है। निकट के ही कुछ व्यक्ति उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि, 25 जनवरी को आरोपियों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया और खेत में लगे पॉपुलर के पेड़ उखाड़ दिए। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और उनका विरोध किया। आरोप है कि, इस पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए एससी एसटी एक्ट के मामले में फंसाने की धमकी दी। मुकेश ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी सुशील, चमना, सचिन व अमरपाल निवासीगण सीमली के खिलाफ प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
Trending Videos