सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girls showcase their talent in dance competition

Roorkee News: नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Girls showcase their talent in dance competition
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर में चल रही तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन मंगलवार को एकल, युगल नृत्य और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने लोकगीतों पर प्रस्तुति दी।
Trending Videos


सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वीएन शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए। दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य में राखी ने पहला, रूपा ने दूसरा और अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य में कामना और प्राची की जोड़ी प्रथम, वैष्णवी और रेखा की द्वितीय व राखी व अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। सामूहिक नृत्य कामना, अंशु, खुशी व प्राची की टीम ने प्रथम और वैष्णवी, राखी, नंदिनी, नेहा व रूपा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस दौरान स्नेहलता, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शरद कुमार त्रिपाठी, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. कनुप्रिया, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. दीक्षित कुमार, डॉ. विवेकानंद भट्ट, डॉ. रुचिका कटियार और राखी भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed