{"_id":"69c8202013b24345e8099223","slug":"illegal-arms-supplier-arrested-four-pistols-and-40-cartridges-recovered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-933250-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार, चार तमंचे और 40 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार, चार तमंचे और 40 कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना पुलिस ने बाॅर्डर चेकिंग के दौरान एक अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चार तमंचे और 40 कारतूस बरामद किए हैं। मामले में पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
रुड़की तहसील स्थित एसपी देहात कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बिजनौर बॉर्डर पर आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार देर शाम पुलिस टीम बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उन्होंने बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने पीछा किया और बाइक पर पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया। भागने के प्रयास में वह बाइक से गिर पड़ा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं बाइक चला रहा उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम शमशेर निवासी करणपुर, थाना खानपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार तमंचे और 40 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह अवैध हथियारों की खेप मुजफ्फरनगर के पुरकाजी से लाया था और पथरी क्षेत्र में सप्लाई करने वाला था।
उसने यह भी कबूला कि वह पहले भी पथरी क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। पुलिस ने फरार साथी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसपी देहात ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
Trending Videos