सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inter-state gang busted, three accused arrested

Roorkee News: अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Inter-state gang busted, three accused arrested
विज्ञापन
चलती ट्रेन में महिला यात्रियों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लक्सर जीआरपी ने गिरोह में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नौ मार्च को लंढौरा रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री से कुंडल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से लूटा गया कुंडल भी बरामद कर लिया है।
Trending Videos




नौ मार्च को सहारनपुर निवासी महिला बबीता देवी मुरादाबाद-सहारनपुर मेमू ट्रेन में सफर कर रही थीं। ट्रेन जब लंढौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी दो युवक उनके कानों से कुंडल लूटकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए थे। महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान ट्रेनों में वारदातों को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के एक गिरोह की वारदात में संलिप्तता सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसपर जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी, रुड़की चौकी प्रभारी प्रीति सैनी और एएसआई अतुल चौहान ने पुलिस टीम के साथ गिरोह के तीन आरोपी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सलमान उर्फ टीनू व लोकेश कश्यप निवासीगण ईसापुर थाना नागल जनपद सहारनपुर और विकास कश्यप निवासी तल्हेड़ी बुजुर्ग थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उप्र बताए। आरोपियों से लूटा गया कुंडल भी बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पहले भी दे चुके हैं वारदातों को अंजाम

जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर हैं वह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में ट्रेनों में लूट, चोरी, झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी सलमान और विकास ने अक्तूबर माह में भी एक महिला के कानों से आभूषण लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। विकास 2018 में भी पर्स छीनने की वारदात में संलिप्त रहा है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे। सीसीटीवी से बचने के लिए भी वह सावधान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed