{"_id":"69db93339a898eb06a06d587","slug":"labor-shortages-threaten-wheat-harvesting-in-narsan-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-153640-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नारसन में गेहूं कटाई पर मजदूरों की कमी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नारसन में गेहूं कटाई पर मजदूरों की कमी का संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- फसल तैयार, लेकिन श्रमिकों के अभाव और बढ़ती मजदूरी दरों से किसानों की बढ़ी चिंता
नारसन। क्षेत्र में गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है लेकिन मजदूरों की भारी कमी के चलते कटाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने से फसल एक साथ पक गई है। किसान अपनी फसल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना चाहते हैं लेकिनमजदूरों की कमी उनके लिए बड़ी समस्या बन गई है। क्षेत्र के अधिकांश मजदूर अब अन्य उद्योगों या शहरों की ओर रुख कर चुके हैं जिससे खेतों में श्रमिकों का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। मजदूरों की कमी के कारण कटाई की मजदूरी दरें भी काफी बढ़ गई हैं, जिससे किसानों की लागत में इजाफा हो रहा है। क्षेत्र के किसान सुमित, आशिष, अर्पित और अनिकेत का कहना है कि यदि जल्द ही कटाई नहीं हुई, तो बारिश या तेज हवाओं से फसल गिरने और दाना खराब होने का खतरा बना हुआ है।
Trending Videos