सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lack of a building at GGIC Gulabshahpir forces students to study under tin sheds

Roorkee News: जीजीआईसी गुलाबशाहपीर में भवन अभाव, टिन शेड में पढ़ाई को मजबूर छात्राएं

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 29 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Lack of a building at GGIC Gulabshahpir forces students to study under tin sheds
विज्ञापन
जीजीआईसी गुलाबशाहपीर में भवन अभाव, टिन शेड में पढ़ाई को मजबूर छात्राएं
Trending Videos

डेढ़ साल से फाइलों में घूम रहा बच्चों का भविष्य, टिन शेड में तपकर पढ़ रहे छात्र
संसाधनों की कमी के बावजूद शिक्षक निभा रहे जिम्मेदारी, दे रहे बच्चों को बेहतर ज्ञान
शासन की ओर से बजट जारी न होने के बीच में अटका भवन निर्माण
शाहरुख सामानी
रुड़की। रामपुर के गुलाबशाहपीर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पिछले डेढ़ साल से भवन निर्माण का मामला फाइलों में अटका हुआ है। 2015 में कॉलेज स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक विद्यालय को अपना भवन नहीं मिल सका है, जिससे छात्राएं भीषण गर्मी में टिन शेड के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटित होने के बाद कार्यदायी संस्था मंडी समिति द्वारा निरीक्षण कर डीपीआर, भवन का नक्शा और शिक्षा विभाग के आवश्यक दस्तावेज तैयार कर शासन को भेज दिए गए हैं, लेकिन 8 करोड़ 63 लाख 95 हजार रुपये का बजट अभी तक जारी नहीं हुआ है। बजट स्वीकृति में देरी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है और छात्राएं मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। तेज गर्मी में टिन शेड के नीचे पढ़ाई से कक्षाओं का माहौल बेहद असहज हो जाता है, जिससे छात्राएं और शिक्षक परेशान होकर कई बार बीमार भी पड़ रहे हैं। इसके बावजूद शिक्षक सीमित संसाधनों में पढ़ाई जारी रखे हुए हैं, हालांकि भवन और सुविधाओं का अभाव उनके सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है।
----------------
भवन न होने के कारण बच्चों और शिक्षकों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। कॉलेज की ओर से सभी दस्तावेज तैयार कर विभाग को दे दिए गए, लेकिन कब भवन निर्माण शुरू होगा कुछ पता नहीं चल रहा है। कमलेश पंवार प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिले इसके लिए नए भवन निर्माण के लिए जमीन का आवंटन कराया गया, भवन निर्माण के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर शासन को भेजी गई है, शासन स्तर पर कल बात हुई है, भवन निर्माण के लिए बजट जल्द जारी होने की संभावना है। हाजी फुरकान विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed