फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Power outage due to wind and rain; one lakh consumers affected

Roorkee News: हवा और बारिश से बिजली गुल, एक लाख उपभोक्ता प्रभावित

Wed, 08 Jul 2026 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Power outage due to wind and rain; one lakh consumers affected
मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। हवा और बारिश के कारण शहर च आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। रामनगर, ब्रह्मपुर, सोलानीपुरम, बिजलीघर नंबर-6, हिमालयन समेत कई बिजलीघरों के फीडर बंद होने से एक लाख उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। एक घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एक सप्ताह से मौसम रोजा करवट बदल रहा है। कभी धूप तो कभी छांव और अचानक बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त है। मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। इस बीच बिजली भी गुल हो गई। वहीं पानी की मोटरें नहीं चल पाने से लोगों को पेयजल और घरेलू उपयोग के लिए पानी की भी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

खंजरपुर, सोलानीपुरम, रामनगर, आजाद नगर, पनियाला, सुभाष नगर, दुर्गा कॉलोनी, ढंडेरा, धनौरी, मंगलौर और कलियर सहित अनेक क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा। स्थानीय निवासी जगदीश कुमार, अर्जुन, मोहित, परवीन, चंचल, शादाब, हिना, शालू और नादिया आदि ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद तेज हवा व बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से गर्मी से राहत तो मिली लेकिन लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घर और कारोबार दोनों प्रभावित हुए। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि अचानक कुछ जगह तेज हवा और बारिश के कारण कई फीडरों में तकनीकी बाधा आई थी। बिजलीकर्मियों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया और अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति जल्द दो बजे तक बहाल कर दी गई। मौसम में बदलाव आने पर सुरक्षा की दृष्टि से अक्सर फीडर भी बंद करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed