{"_id":"6a4d4aaefdf281485307285b","slug":"prahladpur-hastmauli-road-in-dilapidated-condition-for-two-years-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1012770-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो साल से जर्जर पड़ा प्रहलादपुर-हस्तमौली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो साल से जर्जर पड़ा प्रहलादपुर-हस्तमौली मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रह्लादपुर से हस्तमौली तक आठ किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग दो वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई है।
यह मार्ग प्रह्लादपुर, शाहपुर, हस्तमौली, मदारपुर और आलमपुरा समेत उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बढीवाला, दादूपुर, डुमनपुरी और शेरपुर सहित कई गांवों को जोड़ता है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। इसी मार्ग से स्कूली वाहन और साइकिल से आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए वे लक्सर लोक निर्माण विभाग और तहसील दिवस में दस से अधिक बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में लोनिवि के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह का कहना है कि सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव पहले भेजा गया था लेकिन उसे स्वीकृति नहीं मिल सकी। अब दोबारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कराया जाएगा।