सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Public purifiers have been out of service for years, sparking anger among villagers

Roorkee News: वर्षों से बंद पड़ा सार्वजनिक प्यूरीफायर, ग्रामीणों में रोष

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Public purifiers have been out of service for years, sparking anger among villagers
विज्ञापन
तेलपुरा गांव में मुख्य मार्ग पर लगा सार्वजनिक पेयजल प्यूरीफायर कई वर्षों से ठप पड़ा हुआ है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को रेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह प्यूरीफायर बुग्गावाला रोड स्थित एक प्रमुख चौक पर लगाया गया था। यहां से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है।
Trending Videos




जानकारी के अनुसार इस प्यूरीफायर को निजी कंपनी के सीएसआर कोटे से क्षेत्र में स्थापित किया गया था। इससे पहले रोजाना सैकड़ों लोग शुद्ध पेयजल का लाभ उठाते थे लेकिन अब लंबे समय से इसकी देखरेख न होने के कारण यह पूरी तरह बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्यूरीफायर के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को करनी चाहिए थी लेकिन लापरवाही के कारण इसे नजरअंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणामस्वरूप जो सुविधा कभी लोगों के लिए राहत का साधन थी, वह अब बेकार पड़ी है। ग्रामीण अमित चौहान, मोनू चौहान, अंकुर कुमार, अरुण कुमार, मोहम्मद वसीम, सुनील कुमार, मेघपाल सैनी, संजय सैनी, ठाकुर कुशलपाल चौहान, कमल चौहान सहित अन्य लोगों ने बताया कि यदि प्यूरीफायर को दोबारा चालू कर दिया जाए तो गर्मी के मौसम में हजारों लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस ओर ध्यान देने और प्यूरीफायर को चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed