सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teacher duped of lakhs in the name of MBBS admission

Roorkee News: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर शिक्षक से लाखों ठगे

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Teacher duped of lakhs in the name of MBBS admission
विज्ञापन
सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक शिक्षक से धोखाधड़ी कर 18 लाख से अधिक की रकम हड़प ली है। ठगी के शिकार शिक्षक जहांगीर आलम ने लखनऊ निवासी डॉ. शकील अहमद, इकबाल अहमद सिद्दीकी और इकबाल अहमद की पुत्री इफ्फत इकबाल के खिलाफ लक्सर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos




सुल्तानपुर निवासी शिक्षक जहांगीर आलम ने तहरीर में बताया कि उनका परिचय वर्ष 2018 में हज ड्यूटी के दौरान आरोपी डॉ. शकील अहमद से हुआ था। उनके बीच पारिवारिक संबंध बन गए थे। उनका बेटा एमबीबीएस की तैयारी कर रहा था लेकिन वर्ष 2023 में वह परीक्षा में असफल हो गया। वर्ष 2024 में दोबारा परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने डॉ. शकील अहमद से सलाह ली तो उन्होंने बताया कि उनके परिचित इकबाल अहमद सिद्दीकी की सरकार में अच्छी जान पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह राज्यपाल कोटे से उनके बेटे का उत्तर प्रदेश या बिहार के सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला करा देंगे। इसके लिए आरोपियों ने उनसे 70 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई जिसके बाद उनके बीच 50 लाख में बात तय हो गई। उन्होंने 13 मई 2024 को आरोपियों के बताए बैंक खातों में दो किस्तों में 36 लाख की रकम ट्रांसफर कर दी।

22 नवंबर 2024 को भी आरोपियों ने उनसे 20 हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर कराए लेकिन उनके बेटे को एमबीबीएस में दाखिला नहीं मिला। उनके पुलिस को शिकायत करने की बात कहने पर आरोपियों ने पांच अप्रैल 2025 को चार लाख 11 हजार और एक अगस्त 2025 को 14 लाख 11 हजार रुपये उनके खाते में वापस भी किए लेकिन इसके बाद उनके दिए गए चेक बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपियों ने पैसे मांगने पर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed