फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teachers submit memorandum seeking exemption from TET and restoration of the old pension scheme

Roorkee News: टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 10 Jul 2026 05:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Teachers submit memorandum seeking exemption from TET and restoration of the old pension scheme
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, रुड़की के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट देने तथा सभी शिक्षक कर्मियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की एवं उप शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 1 अप्रैल 2010 से लागू हुआ, जिसके बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य की गई। उन्होंने कहा कि अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्त करने संबंधी आदेश को उन्होंने अलोकतांत्रिक बताते हुए इसका विरोध किया। शिक्षक संघ ने केंद्र सरकार से संसद के मानसून सत्र में विशेष अध्यादेश लाकर 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने और सभी शिक्षक कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। इस दौरान पंकज कुमार विश्नोई, रेणु रानी, शालिनी गौस्वामी, राजीव शर्मा, अजय सिंह पुंडीर सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed