{"_id":"69ad708d43e4cf29f803f175","slug":"youth-attacked-with-sticks-and-rods-bike-damaged-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-151853-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवक पर लाठी-ड़डों से जानलेवा हमला, बाइक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवक पर लाठी-ड़डों से जानलेवा हमला, बाइक तोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
मंगलौर। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने और उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली मंगलौर में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शनिवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा बंहेड़ा निवासी रोहताश अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीती 4 मार्च को मुंडलाना गांव में अपने परिचित राव अख्तर के घर पशुओं के लिए भूसा लेने गया था। आरोप है कि जब वह वहां बैठा था, तभी गांव के ही संजय, सोनू, तालिब, गालिब, आमिल व तसव्वर वहां आ धमके। पीड़ित के अनुसार आरोपी गायों और बैलों की तस्करी का काम करते हैं जिसकी शिकायत वह अक्सर उच्चाधिकारियों से करता रहता है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने एक राय होकर रोहताश अली पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलें में रोहताश के हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने पीड़ित की बाइक को भी तोड़ दिया। तहरीर में बताया गया है कि पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी संजय, सोनू, तालिब, गालिब, आमिल व तसव्वर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
Trending Videos