{"_id":"69ee016b974e94b09309251c","slug":"10-day-tour-guide-training-begins-at-rseti-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118141-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: आरसेटी में 10 दिवसीय टूर गाइड प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: आरसेटी में 10 दिवसीय टूर गाइड प्रशिक्षण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी रुद्रप्रयाग ने युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए 10 दिवसीय यात्रा एवं पर्यटक गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री नहीं बल्कि कौशल जरूरी है। यह प्रशिक्षण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ेगा।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनूप सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू करने वाले युवाओं को बैंक प्राथमिकता पर ऋण देगा। डॉ. भारती ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में सर्टिफाइड गाइड की मांग बढ़ रही है और इसमें कॅरिअर की अच्छी संभावनाएं हैं। आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि जिला धार्मिक और साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यहां युवाओं के लिए रोजगार के अवसर हैं। प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने उद्यमिता की बारीकियां सिखाईं। मास्टर ट्रेनर चंद्र शेखर जोशी ने गाइड की भूमिका, योग्यता, तीर्थाटन, संवाद कौशल और आपातकालीन प्रबंधन की जानकारी दी। इस मौके पर प्रवीण कप्रवाण, संदीप पांडेय, संगीता देवी और प्रशिक्षण ले रहे युवा राहुल, मयंक, नवीन, मोहित, मेघा, सानिया, हर्षित और ऋषभ मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X