{"_id":"6a6dee6f54b3c90c3109f517","slug":"50-cameras-installed-to-monitor-litterbugs-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119993-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: कूड़ा फेंकने वालों की निगरानी के लिए लगाए 50 कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: कूड़ा फेंकने वालों की निगरानी के लिए लगाए 50 कैमरे
Sat, 01 Aug 2026 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका ने स्वच्छता व्यवस्था को हाईटेक बनाते हुए नगर क्षेत्र में 50 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। कैमरों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जा रही है। अब तक दो लोगों की पहचान कर उनके चालान किए जा चुके हैं जबकि 10 से 15 अन्य लोगों को भी चिह्नित किया गया है। उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका के अनुसार निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए जल्द 20 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। नगर पालिका के सातों वार्डों में 22 महिला कर्मी घर-घर जाकर कूड़ा संग्रहण कर रही हैं जबकि 42 सफाई कर्मी प्रतिदिन सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में जुटे हैं। नगर क्षेत्र से प्रतिदिन करीब पांच टन कूड़ा एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक निस्तारण किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने बताया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद