{"_id":"6a6ded85ec42e66c390f10c5","slug":"notices-will-be-sent-to-45734-voters-in-rudraprayag-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119998-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में 45,734 मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में 45,734 मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस
Sat, 01 Aug 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम बोले-सात दिन में देना होगा जवाब
फोटो
रुद्रप्रयाग। एसआईआर कार्यक्रम के तहत जिले में 45 हजार 734 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। वहीं एसआईआर में छूट चुके नागरिक भी प्रत्यावेदन कर सकेंगे। जिला कार्यालय के एनआईसी सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 21,936 तथा रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 23,798 नोटिस भेजे जाएंगे। इन नोटिसों पर 25 दिनों तक सुनवाई की जाएगी।
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में तीन अगस्त से 27 अगस्त तक और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में एक अगस्त से 29 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई होगी। उन्होंने बताया कि नोटिस प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा और केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और पैदल यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 14 लाख 20 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं।