फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath: Construction of pilgrim priests' houses to begin soon.

केदारनाथ : तीर्थ पुरोहितों के भवनों का जल्द होगा निर्माण

Sat, 01 Aug 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 01 Aug 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath: Construction of pilgrim priests' houses to begin soon.
फोटो
विज्ञापन

एडीएम ने भवन हस्तांतरण और अनुबंध प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत तीर्थपुरोहितों के भवनों के हस्तांतरण, अनुबंध गठन और पुनर्निर्माण को लेकर ऊखीमठ तहसील सभागार में बैठक हुई। एडीएम श्याम सिंह राणा ने शेष भवनों के हस्तांतरण और अनुबंध प्रक्रिया जल्द पूरी कर नए भवनों का निर्माण समयबद्ध ढंग से शुरू करने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि अनुबंध प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएं ताकि निर्धारित समय में नए भवन तैयार कर तीर्थ पुरोहितों को हस्तांतरित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं। बैठक में तीर्थ पुरोहितों ने पहले से निर्मित भवनों में आ रही विभिन्न समस्याओं और कमियों का मुद्दा भी उठाया। एडीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था को सभी भवनों का सर्वे कर कमियों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, उपजिलाधिकारी अनिल रावत, तहसीलदार निशांत कंबोज, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed