पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Camps to be held until the 29th as part of 'Seva Saptah'.

Rudraprayag News: सेवा सप्ताह के तहत 29 तक लगेंगे शिविर

Fri, 03 Jul 2026 04:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 03 Jul 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
Camps to be held until the 29th as part of 'Seva Saptah'.
रुद्रप्रयाग। राज्य सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जनपद में 4 से 29 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर शिविर और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के संचालन के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। कार्यक्रम 4 जुलाई को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान, 5 जुलाई को विकासखंड कार्यालय ऊखीमठ, 6 जुलाई को विकासखंड कार्यालय जखोली, 7 को अगस्त्यमुनि और 8 को क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 9 से 29 जुलाई तक चोपड़ा, भीरी, चंद्रनगर, तिलकनगर, कैलाशबांगर, मनसूना, कविल्ठा, सारी, हुड्डू और भेतसेम सहित विभिन्न स्थानों पर भी शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, आधारभूत संरचना और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed