पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Resolve cybercrimes promptly: SP

साइबर अपराधों का शीघ्र करें निस्तारण : एसपी

Fri, 03 Jul 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 03 Jul 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Resolve cybercrimes promptly: SP
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। एक से 31 जुलाई तक चलने वाले ऑपरेशन साइबर सुरक्षा अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साइबर सेल, पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों के शीघ्र निस्तारण, ठगी की धनराशि वापस कराने और लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। वहीं ई-जीरो एफआईआर को समय पर नियमित एफआईआर में परिवर्तित करने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने और साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए बैंकों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों से जुड़े बैंक खाते, मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी और अन्य तकनीकी विवरण संबंधित पोर्टलों पर अपडेट करें। विदेशों में साइबर ठगी का शिकार होकर लौटे लोगों की निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed