फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   'Chaupals' to be held in Gram Panchayats; roster released.

Rudraprayag News: ग्राम पंचायतों में लगाएंगे चौपाल, रोस्टर जारी

Tue, 21 Jul 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 21 Jul 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
'Chaupals' to be held in Gram Panchayats; roster released.
रुद्रप्रयाग। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जुलाई माह में जनपद के 46 अधिकारी विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने इसके लिए रोस्टर जारी करते हुए अधिकारियों को निर्धारित ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी जखोली विकासखंड सभागार, मुख्य विकास अधिकारी कविल्ठा, उप वन संरक्षक रजत सुमन सतेरा और अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा जखनोली ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से संवाद करेंगे। वहीं प्रभारी सीएमओ डॉ. सीमा क्यूंजा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर त्रियुगीनारायण, एसडीएम जखोली भगत सिंह फोनिया माथगांव, एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी मदोला, एसडीएम ऊखीमठ अनिल रावत परकंडी और जिला सूचना अधिकारी के एल टम्टा भटवाड़ी सुनार में ग्रामीणों से संवाद करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed