Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag:DM hears public grievances in Jakholi; issues regarding roads, disaster management, and crop damage by wild animals raised
{"_id":"6a5f6c0e5592cb1eb505fd48","slug":"video-rudraprayagdm-hears-public-grievances-in-jakholi-issues-regarding-roads-disaster-management-and-crop-damage-by-wild-animals-raised-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जखोली में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं; सड़क, आपदा और जंगली जानवरों से फसल नुकसान के मुद्दे उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखोली में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं; सड़क, आपदा और जंगली जानवरों से फसल नुकसान के मुद्दे उठे
ब्लॉक विकासखंड सभागार में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 74 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 34 का निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को संपन्न हुए तहसील दिवस में ग्रामीणों ने सड़क, आपदा से हुए नुकसान, सोलर लाइट और जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान जैसे मुद्दे उठाए। जखवाड़ी के ग्रामीणों ने कोट-जखवाड़ी मल्ली सड़क के डामरीकरण और पुश्ता निर्माण की मांग की। देवल निवासी गुरु प्रसाद ने बारिश से मकान और पुश्ते को हुए नुकसान की जानकारी दी। जखनोली निवासी विजेंद्र सिंह मेवाड़ ने क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने तथा मुसाढुंग निवासी शेर सिंह ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह चौहान ने आपदा से क्षतिग्रस्त ग्रामीण मार्गों के शीघ्र सुधारीकरण की मांग की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।