{"_id":"6a5f6cfbba338352d90773d5","slug":"listening-to-the-story-of-lord-shiva-during-the-month-of-shravan-yields-special-spiritual-benefits-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119800-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सावन में शिवकथा का श्रवण विशेष फलदायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सावन में शिवकथा का श्रवण विशेष फलदायी
Tue, 21 Jul 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गुप्तकाशी। विश्वनाथ मंदिर परिसर में श्री काशी विश्वनाथ भक्त मंडली की ओर से आयोजित श्रीमद् देवीभागवत और शिवमहापुराण कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के तृतीय दिवस आचार्यों ने देवी शक्ति और भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और आध्यात्म का संदेश दिया। देवीभागवत कथा का वाचन करते हुए आचार्य हरिओम देवशाली ने कहा कि आदिशक्ति के विभिन्न स्वरूपों की उपासना कल्याणकारी होती है। वहीं शिवमहापुराण कथा व्यास आचार्य रोशन जगुड़ी ने कहा कि भगवान शिव के स्मरण मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। सावन माह में शिवकथा का श्रवण विशेष फलदायी माना गया है। इस अवसर पर मुख्य आचार्य शारदानंद देवशाली, सचिव हर्षवर्धन शुक्ला, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ला, अध्यक्ष वचन सिंह नेगी, डॉ. हर्षवर्धन बेंजवाल, सुरेंद्र दत्त नौटियाल, आलोक बगवाड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद