{"_id":"6a71ca415c543e5b9f04dd6d","slug":"demanded-building-security-and-relocation-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120049-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: भवन की सुरक्षा और विस्थापन की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: भवन की सुरक्षा और विस्थापन की उठाई मांग
Tue, 04 Aug 2026 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जनसुनवाई में 31 शिकायतें दर्ज, 14 का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में भवन की सुरक्षा और विस्थापन समेत कई मांगें उठाई गईं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 31 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 14 शिकायतों का निस्तारण कर शेष मामलों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
जनसुनवाई में आगर गांव की पूनम देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, उरोली के बृजमोहन काला ने भवन की सुरक्षा, क्यूंजा के विक्रम लाल ने भू-धंसाव से प्रभावित मकान के आगे-पीछे सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग उठाई। रतूड़ा की बबीता देवी ने रेलवे निर्माण से मकान क्षतिग्रस्त होने पर विस्थापन की मांग की। सतेराखाल के वीर सिंह ने मकान के ऊपर खतरा बने भीमल के पेड़ को हटाने की अनुमति मांगी। दरमोला के विक्रम लाल ने बारिश से सड़क का पुश्ता ढहने के कारण ठेली और सामान खाई में गिरने से आजीविका प्रभावित होने की शिकायत दर्ज कराई। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का गंभीरता से समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए बताया कि एल-1 पर 102 और एल-2 पर 29 शिकायतें लंबित हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी व अनिल रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल आदि अधिकारी व शिकायत कर्ता मौजूद रहे।