सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Drinking water line washed away in disaster, bills being sent

Rudraprayag News: आपदा में बही पेयजल लाइन, भेजे जा रहे बिल

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 18 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line washed away in disaster, bills being sent
विज्ञापन
जखोली। कोठियाड़ा-पोणजोली क्षेत्र में पेयजल लाइन आपदा में बह जाने के बाद भी पानी के बिल भेजे जाने से ग्रामीणों में रोष है। नौ माह से पानी की आपूर्ति ठप होने के बावजूद जल संस्थान की ओर से बिल थमाए जा रहे हैं। उन्होंने जल्द बिल निरस्त करने की मांग की।
Trending Videos

क्षेत्र पंचायत सदस्य शंभू प्रसाद कोठारी, ग्राम प्रधान पवन राणा और लक्ष्मी देवी ने बताया कि 26 जून 2025 की आपदा में पेयजल लाइन का मुख्य स्रोत बह गया था और तब से आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने लाइन दुरुस्त नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत नई लाइन से अब पानी मिल रहा है जबकि जल संस्थान की पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बावजूद उसी के बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बरसिर गांव को टैंक से पहले कनेक्शन देने पर भी आपत्ति जताई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं होती तब तक वे किसी भी तरह का भुगतान नहीं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed