फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ensure benefits of schemes reach the beneficiaries: DM

योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाएं : डीएम

Thu, 23 Jul 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 23 Jul 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Ensure benefits of schemes reach the beneficiaries: DM
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। विकास भवन सभागार में कृषि, उद्यान एवं मत्स्य विभाग की जिला, राज्य और केंद्र पोषित योजनाओं की जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने समीक्षा की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान और मत्स्य विभागों को समन्वय बनाकर क्लस्टर आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही तीनों विभागों से 50 सफल किसानों की सफलता की कहानियां तैयार कर उनका प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता बरतने और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व आरईएपी योजना से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed