फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Four PMGSY rural roads remained closed.

Rudraprayag News: पीएमजीएसवाई की चार ग्रामीण सड़कें रहीं बंद

Thu, 23 Jul 2026 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 23 Jul 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Four PMGSY rural roads remained closed.
रुद्रप्रयाग। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चार ग्रामीण मोटर मार्ग बृहस्पतिवार सुबह सात बजे बंद हो गए। पहाड़ी से मलबा आने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि देर शाम तक इन मार्गों को फिर से खोल दिया गया। जिले में लगातार बारिश के कारण कंडारा-धौला कन्यास मार्ग, ऊखीमठ-उनियाणा मार्ग से पाली सरुणा मोटर मार्ग, बडियारगढ़-धीडग्गी से सौराखाल मोटर मार्ग तथा सेमलता-कफना-सतनी मोटर मार्ग बाधित रहे। सभी स्थानों पर मलबा आने से सड़कें बंद हुईं। उधर पीएमजीएसवाई जखोली के अनुसार कंडारा-धौला कन्यास, बडियारगढ़-धीडग्गी-सौराखाल और सेमलता-कफना-सतनी मार्ग खोलने में टीम जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed