{"_id":"6a61fc0593e5271e0a082e55","slug":"the-co-verified-the-malkhana-police-storehouse-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119829-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सीओ ने मालखाने का सत्यापन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सीओ ने मालखाने का सत्यापन किया
Thu, 23 Jul 2026 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने कोतवाली के मालखाने का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने मालखाना रजिस्टर और सीसीटीएनएस ई-सिक्योर मालखाना के डिजिटल रिकॉर्ड से मिलान कर अभिलेखों के रखरखाव के निर्देश दिए। सीओ ने मानसून के मद्देनजर पुलिस बल की बैठक ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने, किसी भी घटना पर स्थानीय लोगों और यात्रियों की सहायता के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक लव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- --
जिलेभर में चला सघन चेकिंग अभियान
रुद्रप्रयाग। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, होटलों, ढाबों और जिला सीमाओं पर बने बैरियरों पर जांच की। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर और वेद प्रकाश भट्ट के पर्यवेक्षण में जिले की रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग कोतवाली पुलिस ने क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए तथा कुछ वाहनों को सीज भी किया गया। संवाद