सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Four teachers from Rudraprayag to be honored at the state-level ceremony.

Rudraprayag News: राज्य स्तरीय समारोह में रुद्रप्रयाग के चार शिक्षक होंगे सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 23 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Four teachers from Rudraprayag to be honored at the state-level ceremony.
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड की ओर से 25 जून को पौड़ी में होने वाले राज्य स्तरीय छात्र-शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के चार शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। गढ़वाल मंडल संयोजक माधव सिंह नेगी ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय गांधीपुर, अगस्त्यमुनि के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार नैनवाल को अनमोल शिक्षक रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोलब के प्रदीप कुमार सिंह राणा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौंडार के दीपक सिंह रावत और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटतल्ला के सत्येंद्र सिंह भंडारी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2026 प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed