सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Miscreants smashed six streetlights belonging to the Nagar Panchayat.

Rudraprayag News: अराजक तत्वों ने तोड़ीं नगर पंचायत की छह लाइटें

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 23 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Miscreants smashed six streetlights belonging to the Nagar Panchayat.
विज्ञापन
फोटो

अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में मरीन ड्राइव में अराजक तत्वों ने सड़क किनारे लगी छह लाइटों को तोड़कर मंदाकिनी नदी में फेंक दिया है। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई है।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट ने बताया कि रविवार देर रात पांच से छह लोग मरीन ड्राइव से होकर गुजर रहे थे। उन्होंने नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइटों को उखाड़कर नदी में फेंक दिया। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में यह सारा घटनाक्रम कैद हुआ है। इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस से संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed