सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rain slows down Kedarnath Yatra; number of pilgrims drops.

Rudraprayag News: बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, श्रद्धालुओं की संख्या घटी

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 23 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Rain slows down Kedarnath Yatra; number of pilgrims drops.
विज्ञापन
फोटो


केदारनाथ/फाटा। लगातार बारिश का असर अब केदारनाथ यात्रा पर दिखने लगा है। बीते माह जहां धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी वहीं खराब मौसम के कारण अब यात्रियों की संख्या कम हो रही है। यात्रा से जुड़े कारोबारियों के अनुसार शुरुआती दिनों में प्रतिदिन करीब 25 हजार श्रद्धालु धाम पहुंच रहे थे। लगातार वर्षा के बाद यह संख्या घटकर सात हजार तक सिमट गई है।
मौसम खराब होने से कई श्रद्धालुओं ने यात्रा टाल दी है। बारिश का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ा है। टेंट संचालकों ने सामान समेटना शुरू कर दिया है। वहीं घोड़ा-खच्चर, डोली और पालकी संचालकों का एक वर्ग भी घर लौटने लगा है। स्थानीय व्यापारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि केदारनाथ में रोज शाम को बारिश हो रही है। इससे भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। जहां पहले हेलिपैड से मंदिर मार्ग तक यात्रियों की भीड़ रहती थी वहीं अब आवाजाही काफी कम हो गई है। होटल और रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को उम्मीद है कि मानसून कमजोर पड़ने और मौसम साफ होने के बाद सितंबर से यात्रा फिर रफ्तार पकड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed