सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kailashon Maa Rainda Shambhu Bholenath..

Rudraprayag News: कैलाशों मां रैंदा शम्भू भोलेनाथ..

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 08 Jan 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Kailashon Maa Rainda Shambhu Bholenath..
रुद्रनाथ महोत्सव के दूसरे पहुंची केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल - संवाद
विज्ञापन
रुद्रनाथ महोत्सव : विक्रम व कुलदीप के गीतों ने बांधा समां
Trending Videos

रंगोली प्रतियोगिता में अनूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल रहा प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में चल रहे रुद्रनाथ महोत्सव व शीतकालीन यात्रा उत्सव के दूसरे दिन स्थानीय लोककलाकारों ने समां बांधा। लोक गायक कुलदीप कप्रवाण और विक्रम कप्रवाण के कैलाशों मां रैंदा शम्भू भोलेनाथ... की प्रस्तुति दी। उनके कई गीतों पर दर्शक बड़ी संख्या में झूमते रहे। इस दौरान हुई क्विज व रंगोली प्रतियोगिता भी हुई।
बृहस्पतिवार को रुद्रनाथ महोत्सव में शामिल हुईं मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मेले के आयोजन और संरक्षण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने मेले के लिए 2 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इससे पहले हुए कार्यक्रम में लोक कलाकार ओमप्रकाश पोखरियाल ने कई प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक कुलदीप कप्रवाण, विक्रम कप्रवाण, पूनम सती आदि ने जय भोले, झम पिंगली फ्योंली, हे रूड़ी मिजाज रूड़ी, स्याली बमपाली, कमला बांध आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान हुई जूनियर वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में एसजीआरआर रुद्रप्रयाग प्रथम, जीआईसी रुद्रप्रयाग द्वितीय व अनूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं सीनियर वर्ग क्विज प्रतियोगिता में अनूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान, एसजीआरआर रुद्रप्रयाग द्वितीय और जीआईसी रुद्रप्रयाग तृतीय स्थान पर रहा। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में अनूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान, एसजीआरआर द्वितीय स्थान और जीआईसी रुद्रप्रयाग तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन, जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी, जयवर्धन कांडपाल, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, मेला समिति के अध्यक्ष अंकुर खन्ना और सभासद नमन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed