सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rampur-Silli: One Bovine Dies, Two Injured After Being Struck by Unidentified Vehicle Rudraprayag

Rudraprayag News: रामपुर-सिल्ली में अज्ञात वाहन की टक्कर से, एक गोवंश की मौत, दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 29 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rampur-Silli: One Bovine Dies, Two Injured After Being Struck by Unidentified Vehicle
Rudraprayag
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर निराश्रित गोवंश की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रामपुर-सिल्ली क्षेत्र का है। बीती रात अज्ञात वाहन ने तीन गोवंश को टक्कर मार दी। हादसे में एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गौ रक्षा विभाग, पशुपालन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय द्वारा घायलों का उपचार किया गया। इससे पहले शुक्रवार रात नैल क्षेत्र में भी एक बछिया को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों और गौ रक्षा विभाग में भारी आक्रोश है। गौ रक्षा विभाग के अध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि रात के समय तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वाले चालक इन हादसों के मुख्य कारण हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई लोग अपने मवेशियों को खुले में हाईवे पर छोड़ देते हैं, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही आगामी केदारनाथ यात्रा को देखते हुए हाईवे पर निराश्रित गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed