सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Seven-day NSS camp of Saraswati Vidya Mandir Belni concludes

Rudraprayag News: सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 10 Jan 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Seven-day NSS camp of Saraswati Vidya Mandir Belni concludes
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेलनी रुद्रप्रयाग की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हो गया। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुए इस सात दिवसीय शिवर में बच्चों ने विभिन्न सामाजिक व जागरूकता कार्यक्रम किए। समापन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के सम्मुख मुख्य अतिथि कुशलानंद पुरोहित, विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल, कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सिंह नेगी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी शरद चौधरी, तथा बबली बमोला और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कुशलानंद पुरोहित और प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल ने एनएसएस के सभी स्वयंसेवियों द्वारा सात दिवसीय शिविर की अनुशासन सेवा भाव समर्पण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed