{"_id":"69da5723f95694dafd0cca1f","slug":"sp-gave-instructions-to-keep-the-roads-encroachment-free-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117862-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के एसपी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के एसपी ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों व यात्रा से जुड़े लोगों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा के लिए पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में व्यापार मंडल और यात्रा से जुड़े लोगों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था, सड़क किनारे खड़े लावारिस वाहनों को हटाने और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान बाजार क्षेत्र में सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था और साफ-सफाई बनाए रखना प्राथमिकता होगी। उन्होंने यातायात निरीक्षक और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने नगर पालिका और व्यापार मंडल के सहयोग से फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने को कहा। टैक्सी यूनियनों से समन्वय बनाकर यात्रा के दौरान उनके स्टैंड और संचालन को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, वेद प्रकाश भट्ट, यातायात निरीक्षक कैलाश शर्मा, एसएचओ सुरेश बलूनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, जीप टैक्सी यूनियन अध्यक्ष पूरन सिंह कपरवाण, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष हिमपाल भंडारी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
थारू कैंप के पास बर्फ हटाने में जुटे मजदूर
रुद्रप्रयाग। मौसम साफ होते ही केदारनाथ धाम में शनिवार को बर्फ हटाने का कार्य शुरू हो गया। शुक्रवार को थारू कैंप के पास ग्लेशियर टूटने से बड़ी लिनचोली की ओर जाने वाला पैदल मार्ग बंद हो गया था। शनिवार को मजदूरों ने बर्फ हटाना शुरू किया। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राजविंद ने बताया कि धाम क्षेत्र व पैदल मार्ग पर करीब 80 श्रमिकों की टीम लगातार मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में बर्फ हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं। हालांकि लगातार बदलता मौसम अभी तक चुनौती बना है जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। संवाद
यात्रा से पहले गौरीकुंड में बढ़ी हलचल, तैयारियां शुरु
व्यावसायिक सिलिंडरों को लेकर व्यापारी चिंतित
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के तहत गौरीकुंड और यात्रा मार्ग पर तैयारियां तेज होने लगी हैं। होटल संचालक, दुकानदार और फड़ लगाने वाले धीरे-धीरे गौरीकुंड पहुंचकर व्यवस्थाएं जुटाने में जुट गए हैं। खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान ट्रकों से लगातार गौरीकुंड पहुंच रहा है। मगर व्यावसायिक गैस सिलिंडर को लेकर कारोबारी चिंतित हैं। होटल संचालक विपिन गोस्वामी, अमित मैखंडी, नितिन जमलोकी, मनाेज सेमवाल बताते हैं की व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कमी की चिंता सताने लगी है। अनिल सती का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडर की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिस कारण कई संचालकों को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने पड़े हैं। ऐसे में यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों में चिंता भी बढ़ने लगी है। संवाद
घोड़ा-खच्चरों के लिए चिकित्सा केंद्र स्थापित
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में इस साल घोड़ा-खच्चरों के फिटनेस और उपचार को लेकर अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ तक सोनप्रयाग, गौरीकुंड, लिनचोली और रुद्र प्वाइंट पर पशु चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा फाटा में भी उप पशु चिकित्सालय तैयार किया गया है। अब तक करीब साढ़े पांच हजार घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण किया जा चुका है जिससे यात्रा संचालन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आशीष रावत का कहना है कि यात्रा के दौरान इन सभी केंद्रों पर पशुओं की नियमित जांच, देखभाल और उपचार किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक करीब साढ़े पांच हजार घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण किया जा चुका है जिससे यात्रा संचालन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। संवाद
Trending Videos