{"_id":"69da4c739e3aaeb3860537bc","slug":"the-doors-of-gaura-mai-temple-will-open-on-baisakhi-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-117864-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बैसाखी पर खुलेंगे गौरा माई मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बैसाखी पर खुलेंगे गौरा माई मंदिर के कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव गौरीकुंड स्थित मां गौरा माई मंदिर के कपाट बैसाखी पर्व पर 14 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सुबह करीब 8 बजे आचार्यों, मंदिर पुजारियों, कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में कपाट खोले जाएंगे। गौरीकुंड मंदिर के प्रभारी कैलाश बगवाड़ी ने बताया कि इससे पहले गौरी गांव स्थित मंदिर में कुल पुरोहित पूजा-अर्चना के बाद मां गौरी की भोग मूर्तियों को दिव्य पात्र में रखकर गौरीकुंड स्थित मंदिर लाएंगे।
18 को ऊखीमठ से रवाना होगी बाबा केदार की उत्सव डोली
गुप्तकाशी। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। इससे पूर्व 18 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदार की उत्सव डोली केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी और 21 अप्रैल को यहां से केदारनाथ धाम के लिए रवाना होगी। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे। संवाद
Trending Videos