सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Earthquake tremors felt in Rudraprayag, Srinagar and Uttarkashi

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और उत्तरकाशी में भूकंप के झटके

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 11 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Earthquake tremors felt in Rudraprayag, Srinagar and Uttarkashi
विज्ञापन
करीब 3.3 रिक्टर रही तीव्रता, पौड़ी था केंद्र
Trending Videos

रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के प्रभाव से उत्तरकाशी में झटके महसूस किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर/उत्तरकाशी। शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले व श्रीनगर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रुद्रप्रयाग जिले में करीब 5:02 बजे भूकंप आया। हालांकि तीव्रता अधिक नहीं थी लेकिन हल्का झटका लगते ही लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.3 रिक्टर रही और इसका केंद्र पौड़ी क्षेत्र में था। भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
वहीं श्रीनगर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सुबह 5.02 बजे और 6.30 बजे के आस-पास आए इन झटकों से लोग सहम गए। गढ़वाल विवि के भूगोलवेत्ता प्रो. मोहन पंवार ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके बीच-बीच में आने जरूरी हैं। इससे एनर्जी रिलीज होती है। भूकंप की तीव्रता करीब 3.3 और 3.6 रिक्टर स्केल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उत्तरकाशी जिले में सुबह करीब 5 बजकर 13 मिनट पर भूकंप आया। लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए। जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पड़ोसी जनपद रुद्रप्रयाग में रहा। रुद्रप्रयाग में आए भूकंप के प्रभाव से उत्तरकाशी जनपद में भी हल्के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में भूकंप के झटके बहुत हल्के होने के कारण रिक्टर पैमाने पर तीव्रता नहीं मापी जा सकी। मगर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed