सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Anganwadi workers begin relay hunger strike for salary hike

Rudraprayag News: वेतन वृद्धि के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 11 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers begin relay hunger strike for salary hike
ऊखीमठ में ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। संवाद
विज्ञापन
ऊखीमठ क्षेत्र में बंद रहे सभी आंगनबाड़ी केंद्र, बीएलओ कार्य का भी बहिष्कार किया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊखीमठ। वेतन वृद्धि समेत 11 सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने ऊखीमठ तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। आंदोलन के कारण यहां सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे वहीं कार्यकर्ताओं ने बीएलओ समेत कई कार्यों का भी बहिष्कार किया।
राज्यभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेतन वृद्धि सहित कई मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलनरत हैं। ब्लॉक की कार्यकर्ताओं ने 10 अप्रैल तक मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम दिया था। अब शनिवार से उन्होंने कार्यबहिष्कार के साथ क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। ब्लॉक संगठन की संरक्षक संतोषी नेगी, सचिव सीमा नेगी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमा बर्तवाल ने बताया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर 13 अप्रैल को ब्लॉक मुख्यालय पर महारैली आयोजित की जाएगी। मांगें पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान शर्मिला देवी, आशा बर्तवाल, रेखा, मंजू देवी, सरोजिनी, रंजू तिवारी, संतोषी सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed