सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The first night Chaupal was held in Jawadi village.

Rudraprayag News: जवाड़ी गांव में हुई पहली रात्रि चौपाल

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 03 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
The first night Chaupal was held in Jawadi village.
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग पुलिस ने प्रहरी पड़ाव अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत पुलिस अधिकारी गांवों में पहुंचकर रात्रि चौपाल करेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। पहली रात्रि चौपाल कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र के जवाड़ी गांव में की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने समस्याएं सुनीं और कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया। भूमि व दीवानी के मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया। साइबर ठगी की स्थिति में सहायता के लिए नामित साइबर मित्र की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देश पर चलाया जा रहा रात्रि चौपाल 2 मार्च से 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके तहत थाना व चौकी प्रभारी सप्ताह में एक दिन, क्षेत्राधिकारी दस दिन में एक बार और पुलिस अधीक्षक प्रत्येक पंद्रह दिन में एक गांव में रात्रि चौपाल व रात्रि विश्राम करेंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed