{"_id":"696649c03768c484bd0410f8","slug":"the-issue-of-road-construction-was-raised-in-the-very-first-meeting-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116466-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पहली ही बैठक में सड़कों के निर्माण के मुद्दे उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पहली ही बैठक में सड़कों के निर्माण के मुद्दे उठे
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 13 Jan 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ बीडीसी की प्रथम बैठक में सदन में बात रखती केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल - संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत ऊखीमठ की बैठक में प्रतिनिधियों ने उठाईं क्षेत्र की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान प्रतिनिधियों ने सड़कों के निर्माण की मांग की।
ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में पाव जगपुड़ा के प्रधान विनोद नेगी ने राक्षी नदी पर बने स्टील स्पान पुल के एप्रोच रोड से न जुड़ने की शिकायत की। वहीं व्यूंग प्रधान अनिल उनियाल ने जुरानी-व्यूंग मैखण्डा पैदल मार्ग की मरम्मत करने, पठाली के प्रधान मनवर सिंह नेगी ने तोणीडाली-काकड़ागाड मार्ग का कार्य शुरू करने, जिपंस प्रीति पुष्पवान ने नेहरा कुनालिया मार्ग के डामरीकरण की मांग की। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम अनिल शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और वन्य जीव संघर्ष जैसे मुद्दे सदन में प्रमुखता से छाए रहे।
Trending Videos