फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Village at risk due to failure to construct embankments.

Rudraprayag News: पुश्ते नहीं बनने से गांव को खतरा

Tue, 04 Aug 2026 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 04 Aug 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Village at risk due to failure to construct embankments.
फोटो
विज्ञापन

बसुकेदार। बसुकेदार-डालसिंघी मार्ग पर कौशलपुर के समीप पुश्तों का निर्माण नहीं होने से गांव पर खतरा मंडराने लगा है। लगातार बारिश के बीच सड़क के कई हिस्सों में दरारें पड़ गई हैं जिससे नीचे स्थित आवासीय भवनों, पेयजल स्रोत और मुख्य पैदल मार्ग को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है।

ग्राम प्रधान अरुणा देवी, राजीव नेगी, बसुदेव चमोला समेत ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार तहसील दिवस, लोक निर्माण विभाग और केदारनाथ विधायक को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि वर्ष 2022 में शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य का पहला चरण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। यदि लगातार हो रही बारिश के बीच समय रहते सुरक्षा कार्य शुरू नहीं किए गए और कोई जनहानि होती है। वहीं लोनिवि ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता आरपी नैथानी ने बताया कि सड़क के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया है। अब द्वितीय चरण के कार्यों के अंतर्गत पुश्तों का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed