सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Water bills are coming regularly, but supply is irregular: Villagers

नियमित आ रहे हैं पानी के बिल, आपूर्ति अनियमित : ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 22 Mar 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Water bills are coming regularly, but supply is irregular: Villagers
विज्ञापन
- किरोड़ा गांव में चार महीने से पेयजल आपूर्ति से परेशान है 200 परिवार
Trending Videos

रुद्रप्रयाग। गर्मियां शुरू होने से पहले ही जखोली विकासखंड का किरोड़ा गांव पेयजल संकट से जूझने लगा है। ग्रामीणों की शिकायत है कि करीब 200 परिवारों वाले इस गांव में पिछले चार महीनों से पानी की अनियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि पानी के बिल तो जल संस्थान नियमित रूप से भेज रहा है मगर घर के नलों में चार महीने से पानी की आपूर्ति अनियमित है। ऐसे में ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के प्राकृतिक स्रोत से हर घर नल योजना के तहत दो वर्ष पहले पेयजल कनेक्शन दिए गए थे लेकिन इसके बाद से ही पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों का कहना है कि प्राकृतिक स्रोत को पेयजल लाइन से जोड़ने के बावजूद नलों में कई-कई दिनों तक पानी नहीं आता। ग्राम प्रधान सोना देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह उछोली, सूरवीर सिंह और देवी प्रसाद काणपाल ने बताया कि जिस प्राकृतिक स्रोत पर गांव निर्भर था उसे भी योजना से जोड़ दिया गया है। कहा कि अब आए दिन पानी की किल्लत हो रही है। उन्होंने बताया कि गांव के बच्चे आठ किलोमीटर दूर सिद्धसौड़ स्कूल पढ़ने जाते हैं। ऐसे में पानी की कमी से रोजमर्रा की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed