सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women take out rally against illegal liquor

Rudraprayag News: महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ निकाली रैली

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 19 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Women take out rally against illegal liquor
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी में बढ़ते अवैध शराब के कारोबार के विरोध में महिलाओं ने फाटा बाजार में जागरूकता रैली निकालकर विरोध दर्ज किया। महिला मंगल दल के नेतृत्व में बडासू जामू खड़िया धानी समेत आसपास के गांवों की महिलाओं ने फाटा से बैरंगना तक जुलूस निकाला। इसके बाद फाटा बाजार में सभा की। महिलाओं ने कहा कि कुछ दिन पहले सोनप्रयाग कोतवाली में ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से अवैध शराब पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य योगिता देवी ने कहा कि अवैध शराब अब गांव-गांव तक पहुंच रही है और नई पीढ़ी भी इसकी चपेट में आ रही है। पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष कमला देवी ने कहा कि इससे परिवार बरबाद हो रहे हैं इसलिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान अशोक सेमवाल आरती देवी पिंकी देवी दीपा देवी राखी देवी विमला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed