सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Baurari Furniture Complex Reopens After Four Months

Tehri News: चार माह बाद खुला बौराड़ी फर्नीचर कॉम्प्लेक्स

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 17 May 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Baurari Furniture Complex Reopens After Four Months
विज्ञापन
कवर्ड बाजार 22 मई से खोलने पर बनी सहमति, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

दुकानदारों ने टूटी सीढ़ियों-फिसलन भरी टाइल्स पर उठाए सवाल
नई टिहरी। बौराड़ी फर्नीचर और कवर्ड बाजार में एडीबी परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का डीएम नितिका खंडेलवाल ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। कवर्ड बाजार के अधूरे कार्यो को अगले पांच दिन के अंतर्गत पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम से वार्ता के बाद चार महीने से बंद फर्नीचर बाजार को विधिवत खोल दिया गया। वहीं कवर्ड बाजार को 22 मई से खोलने पर सहमति बनी है।
एडीबी परियोजना के तहत बौराड़ी फर्नीचर और कवर्ड बाजार एवं बस अड्डा परिसर में लगभग 22 करोड़ की लागत से साज सज्जा का कार्य पिछले चार माह से चल रहा है। तब से फर्नीचर और कवर्ड बाजार की दुकानेें बंद चल रही थी। निर्माण कार्य समय पर पूरा न होने, मानकों के अनुरूप कार्य की गुणवत्ता न होने और मुआवाजा भुगतान की मांग को लेकर व्यापारी पिछले चार दिनों से आंदोलनरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध स्वरूप उन्होंने निर्माण कार्य कराया था। व्यापारियों का आरोप था कि 60 से 65 दिन में काम पूरा करने का वादा किया गया था, लेकिन चार महीने बाद भी बाजार का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। तीन महिने तक उन्हें दो हजार प्रतिदिन की दर से मुआवजा दिया गया लेकिन चौथे महिने का मुअवाजा भुगतान नहीं किया जा रहा है।

रविवार को बाजार में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण के दौरान डीएम ने एडीबी के परियोजना प्रबंधक अमित रूषिया को जो भी अधूरे कार्य शेष हैं, उन्हें अगले पांच दिनों के भीतर हर हाल में पूरा करने को कहा। व्यापारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर फिर सवाल उठाते हुए बताया कि कुछ दिन पहले बनी सीढि़या टूट रही है। टायल्स में फिसलन हो रही है।
ठेकेदार हिमांशु ने बताया कि बाजार क्षेत्र में लगाई गई कई लाइटें चोरी हो चुकी हैं। डीएम ने तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने और सामान की सुरक्षा के लिए दो गार्ड तत्काल तैनात करने को कहा। डीएम ने बाजार को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए दोनों ओर गेट निर्माण कराने को कहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण, सचिव संदीप रावत, अमरीश पाल, अंकित मित्तल, राजेश रमोला, संदीप रावत, शिव सिंह नेगी, जीतमणि तिवाड़ी, गोविंद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, रमेश चौहान, टीकम सिंह बिष्ट, देवांग चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed