सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Monkeys and cattle have increased the troubles of the people of Nainbagh.

Tehri News: बंदरों और गोवंश ने बढ़ाई नैनबाग के लोगों की परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 17 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Monkeys and cattle have increased the troubles of the people of Nainbagh.
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग बाजार में बंदरों और गोवंश की बढ़ती संख्या से लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। घरों के बहार कोई सामान रखना और छत पर कपड़े सुखाने मुश्किल हो गए हैं। पूर्व ग्राम प्रधान गंभीर सिंह रावत, देशपाल सिंह पंवार, नागेंद्र चौहान का कहना है कि बंदरों को भगाने पर वह कटाने दौड़ते हैं। बंदरों के उत्पात के कारण लोग परेशान है। दूसरी ओर बाजार में गोवंश की संख्या प्रति दिन बढ़ती जा रही है। गोवंश के कारण बाजार में हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग रात को अपने गोवंश को नैनबाग बाजार में छोड़ देते हैं, जिससे गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने तहसील प्रशासन से शीघ्र बंदरों और गोवंश की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद



पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमोला ने सुनी लोगों की समस्याएं

लंबगांव(टिहरी)। प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला की जन आशीर्वाद यात्रा क्षेत्र के डांग, खरोली, मिश्रवाणगांव, हलेथ, देवल, कुड़ियाल गांव, मांजफ, सिलवाल गांव, खोलगढ़, भलुंता और खेत गांव पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि वह हर समय क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं। उनकी यात्रा प्रतापनगर के भविष्य की नई दिशा दशा तय करने का काम करेंगी। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और बढ़ते पलायन पर चिंता जताई। इस मौके पर राकेश रमाेला, आशीष राणा, साेबन चंद रमाेला, गंभीर राणा, लाेकेंद्र सेमवाल, संजय रमाेला, रमेश सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed