{"_id":"6a09c3a8e01db591160a362a","slug":"doctors-conducted-health-check-up-of-villagers-at-the-camp-tehri-news-c-50-1-nth1001-118969-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: डॉक्टरों ने शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य को जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: डॉक्टरों ने शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य को जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 17 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत भिलंगना ब्लॉक की बासर पट्टी के सेमा गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा देने के साथ आवश्यक परामर्श भी दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ़ उषा भट्ट ने बताया क्षेत्र में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर क्षय रोग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। शिविर में टीबी के संभावित मरीजों की जांच के साथ अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। शिविर में 90 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर सीएचओ रोहित वर्मा, शीतल असवाल, अनिल बिष्ट, ज्योति, शुभम आदि मौजूद रहे। संवाद
ग्राम समाज सुधार समिति ने दुल्हन को किया सम्मानित
चंबा (टिहरी)। छोटा स्यूटा गांव निवासी अंकिता भंडारी को कॉकटेल मुक्त शादी करने पर ग्राम समाज सुधार समिति की ओर से प्रधान दर्शनी भंडारी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। ग्राम समाज सुधार समिति की अध्यक्ष सीमा भंडारी ने बताया कि अंकिता पुलिस विभाग में कार्यरत है। उनके परिवार ने नशा मुक्ति शादी कर समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया है। प्रधान दर्शनी ने कहा कि शराब के प्रचलन से शादी समारोह में जहां फिजूल खर्च होता है, वहीं समाज पर इसका बुरा असर भी पड़ता है। इस मौके पर राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, बिजा देवी, बिजेंद्र भंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता देवी, शशि भंडारी, ममता भंडारी, दिनेश भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद