सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand to Grant State Agitators Pensions Equivalent to Government Employees

Tehri News: राज्य आंदोलनकारियों को कर्मियों के समान पेंशन देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 17 May 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to Grant State Agitators Pensions Equivalent to Government Employees
विज्ञापन
डॉ. गोदियाल को मिली जिलाध्यक्ष की कमान, जल्द गठित करेंगे नई टीम

नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारियों को राजकीय कर्मचारियों की भांति पेंशन देने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तर्ज पर राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। आम सहमति के बाद संगठन की पुरानी जिला कार्यकारिणी भंग कर डॉ. राकेश भूषण गोदियाल को नया जिलाध्यक्ष चुना गया।
बौराड़ी स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ संगठन के प्रदेश महामंत्री रामलाल खंडूरी और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान और बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के अतिथि गृहों में आंदोलनकारियों को निशुल्क ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। संगठन को और सक्रिय बनाने के लिए प्रत्येक दो माह में नियमित बैठक आयोजित करने और ब्लॉक स्तर पर बैठकें तथा कार्यक्रम संपादित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, विक्रम सिंह कठैत, धीरेंद्र पेटवाल, देवेंद्र नौडियाल, किशन सिंह रावत, प्रभा रतूड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed