सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Tehsildar issued notices to six enumerators.

Tehri News: तहसीलदार ने छह प्रगणकों को जारी किया नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 17 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
The Tehsildar issued notices to six enumerators.
विज्ञापन
भवन गणना में लेटलतीफी पर तलब किया स्पष्टीकरण

नई टिहरी। जनगणना के तहत इन दिनों चल रहे भवन गणना (एचएलबी) कार्यों में धीमी प्रगति और लेटलतीफी पर धनोल्टी तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। धनोल्टी के तहसीलदार मो. शादाब ने निर्धारित समय सीमा तक कार्य पूरा न करने पर छह प्रगणकों का स्पष्टीकरण तलब किया है। संबंधित प्रगणकों को दो दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
तहसीलदार शादाब ने बताया कि भवन गणना कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से सभी सुपरवाइजर और प्रगणकों की बैठक कर उन्हें तय समय के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम के तहत 17 मई तक सभी एचएलबी कार्य पूरे किए जाने थे लेकिन समीक्षा में पाया गया कि निर्धारित तिथि तक धनोल्टी तहसील क्षेत्र में महज करीब 50 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित प्रगणकों से जवाब मांगा गया है। बताया कि गोरण क्षेत्र के प्रगणक यशवत सिंह, स्यालीस के अमित अरोड़ा, दाबली के महावीर सिंह, फिडोगी की हेमा पेटवाल, भैम की आशा असवाल और नौघर के खजान सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी को दो दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को भी इस संबंध में पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed