फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bus services should be operated on the Jakh Jaspur-Dobra road.

Tehri News: जाख जसपुर-डोबरा सड़क पर बसों का किया जाए संचालन

Sat, 01 Aug 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 01 Aug 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bus services should be operated on the Jakh Jaspur-Dobra road.
बस नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ती है दिक्कतें
विज्ञापन

नई टिहरी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जुड़े लोगों ने एआरटीओ को ज्ञापन सौंपकर बौराड़ी से जसपुर-बागबाटा-उप्पू कमांद होते हुए उत्तरकाशी तक दो बसों के संचालन की मांग की है।
भाकपा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा ने एआरटीओ को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बौराड़ी- जसपुर-बागबाटा, डोबरा, उप्पू-कमांद सड़क उत्तरकाशी और टिहरी जिला मुख्यालयों को आपस में जोड़ती है। नई टिहरी को कोई यात्री कमांद-कंडीसौड़-चिन्यालीसौड़ और उत्तरकाशी जाता है, तो उसे चंबा जाना पड़ता है।
विज्ञापन

चंबा से कमांद-कंडीसौड़ होते हुए उत्तरकाशी की दूरी अधिक होने के कारण अधिक समय लगता है। जबकि बौराड़ी से जसपुर-उप्पू होते हुए उत्तरकाशी जिले के दूरी कम है। इस सड़क से गोदमू, नैल, जाख, जसपुर, रामगांव, जुल्ख, आमों, तिवाड़गांव, मरोड़ा, हड़गी, सिराई, प्लास, डोबरा, उप्पू, सौड़, औलाणी, भल्डियाना, डांग और प्रतापनगर क्षेत्र की रैका पट्टी के लोग नियमित आवागमन करते हैं। बस सेवा के अभाव में क्षेत्र के ग्रामीणों को चंबा होकर करीब 23 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को अधिक किराया देना पड़ता है। बताया क्षेत्र के ग्रामीण कई बार बौराड़ी जसपुर-उप्पू कमांद से उत्तरकाशी तक बस सेवा के संचालन की मांग कर चुके हैं। लेकिन बस सेवा की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने एआरटीओ से सुबह और दोपहर के समय बौराड़ी से उत्तरकाशी के लिए दो बसों के संचालन की मांग की है। एआरटीओ ने बस सेवा संचालन को लेकर यातायात और परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र भेजने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सफर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed